March 12, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

डीएम व एसपी ने दी होली पर्व की शुभकामनाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व के शुभ अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे होली का पर्व सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।
डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा है कि होली रंगों का त्यौहार है, जो खुशियों का त्यौहार है, इसलिए इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने भी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि होली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।