अकीदतमंदों ने मांगी मुल्क और कौम की सलामती की दुआ

सिद्दत से अता हुई बकरीद की नमाज

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
इबादत और कुर्बानी का त्योहार बकरीद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, क्षेत्र के ईदगाहों एवं मस्जिदों में अकीदतमंदों ने पूरी सिद्दत के साथ ईदुल जुहा की नमाज़ अता की गयी। स्थानीय नगर स्थित ईदगाह में कारी अंजुमन सद्दाम आलम ने सुबह आठ बजे ,नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह साहब ने सुबह साढ़े सात बजे, गौरा स्थित मस्जिद में, मौलाना कमर रसीदी ने सुबह साढ़े छह बजे तथा पैना के जामा मस्जिद में हाफिज आसिफ रजा ने ईदुल जुहा की नमाज अदा करायी। बरहज ईदगाह में अकीदतमंदों की भीड़ को तकरीर करते हुए मौलाना मिस्बाही ने कहा कि ईदुल जुहा का त्योहार अल्लाह से बेइंतेहा मुहब्बत की इम्तेहान व कुर्बानी का त्योहार है।मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगते हुए सभी अकीदतमंद ईदुल जुहा की खुशियां बांटें। इससे अल्लाह खुश होता है।बरहज के पैना रोड स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी जहां ईदुल जुहा की नमाज के बाद मुल्क और कौम की सलामती की दुआ मांगी गयी। नमाज के दौरान उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, अधिशाषी अधिकारी निरूपमा प्रताप के नेतृत्व में प्रशासन मुस्तैद रहा।इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता , सपा नेता विजय रावत,हाजी डा ए एच लारी,हाजी नईम अहमद,हाजी मोहम्मद मुस्तफा,मौलाना अनीस अहमद, मौलाना नुरूल इस्लाम,हाफिज जावेद,डा मोहिउद्दीन,नसीर अहमद राईन,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, मोहम्मद आरिफ भोलू, अब्दुल खालिक अंसारी,नबाब हुसैन, जावेद अख्तर बबलू राईन,खुर्शीद आलम,मुनीर शाह,डम्पी खान,अशरफ अली, मुख्तार अहमद,अनीस मंसूरी,नसीम अहमद, मोहम्मद मुस्तफा, सिकन्दर अली,इरफान अली,वाजिद अली, मोहम्मद अरशान आदि अकीदतमंदों ने नमाज अदा की तथा एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

3 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

8 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

9 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

9 hours ago