Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक...

डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी तथा परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि की साफ सफाई का लिया गया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई, तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।
अधिकारीद्वय द्वारा सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments