डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया मासिक निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
दोनो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय, पाकशाला व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया।
उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए समस्या के गुणवत्तापूर्ण व नियमानुसार निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। उन्होंने बंदियों की विधिक समस्याओं के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जेल अधीक्षक को सजायाफ्ता कैदियों को जेल मेन्युअल के अनुसार निर्धारित वर्दी में रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अपने सामने बंदियों के थैलों की जांच कराई और कहा कि बंदियों के पास अनुमन्य वस्तुओं के अतिरिक्त अन्य कोई सामान न हो, इसको जेल प्रशासन सुनिश्चित करे।
उन्होंने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया और महिला बंदियों के बच्चों को उपहार वितरित किया। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया। नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय सहायता बंदियों को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान बंदियों को उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ होने के तत्काल बाद बंदियों को बैरक में स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया। दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने जेल परिसर में निर्मित ओपेन जिम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक के साथ किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत ओपेन कारागार मुख्यालय द्वारा कराया गया है।
वर्तमान में जेल में कुल 675 बंदी निरुद्ध थे। इनमें 582 पुरुष बंदी और 42 महिला बंदी हैं, जबकि विदेशी बंदी 07 हैं।
इस दौरान जेल अधीक्षक आशीष रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

6 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

6 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

6 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

6 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

6 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

7 hours ago