Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
जेल निरीक्षण के दौरान दोनो अधिकारियों ने जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्प वयस्क बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिया।
दोनो अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के उपरांत बंदी सुदर्शन के द्वारा दोनो अधिकारियों का बनाया गया चित्र उपहार स्वरूप भेंट किया। दोनो अधिकारियों ने जेल अधीक्षक ने बंदी द्वारा बनाए गए चित्र की प्रशंसा करते हुए उसे धन्यवाद दिया।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments