Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम व एसपी ने निकाय चुनाव दृष्टिगत बखिरा में फ्लैग मार्च कर...

डीएम व एसपी ने निकाय चुनाव दृष्टिगत बखिरा में फ्लैग मार्च कर दिया निर्भीक व शांतिपूर्ण मतदान का संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को शांन्ति एवं सकुशल संम्पन्न कराये जाने व चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना बखिरा अन्तर्गत कस्बा बखिरा में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर निर्भीक व शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया गया।
अधिकारीद्वय द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से आदर्श आचार संहिता के पालन की अपील करते हुए जगह-जगह रुककर आम जनता से बातचीत की गई तथा भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया गया साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। गश्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया गया कि जनपद संतकबीरनगर में पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रमेश चन्द्र, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, थानाध्यक्ष बखिरा श्याम मोहन, प्रभारी चौकी बखिरा जितेन्द्र सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 जितेन्द्र यादव सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments