Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम व एसपी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले...

डीएम व एसपी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाचन कर्मियों को दिया प्रशस्ति पत्र

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान निर्वाचन दायित्वों और स्वीप अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों एवं अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के समस्त कर्मियों की उनके निर्वाचन कार्यों को पूरे समर्पण के साथ संपादित करने हेतु प्रशंसा की गई।
उन्होंने प्रशासन के सहयोग और लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने के चलाए गए स्वीप अभियान को समर्थन देने हेतु विभिन्न पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान, कोटेदारों आदि की भी सराहना की गई। उन्होंने कहा कि पूरे अभियान में मीडिया, सोशल मीडिया, व्यापारिक संगठनों आदि ने प्रशासन का पूर्ण समर्थन किया। इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, प्रमोद कुमार, राम केवल, अमित रावत, आलम, संतोष, सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments