नानपारा चीनी मिल के ब्रायलर पूजन कार्यक्रम में शरीक हुए डीएम व एसपी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ! श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा के पेराई सत्र वर्ष 2022-23 से पूर्व मिल के वार्षिक मेन्टेनेन्स कार्य का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने निरीक्षण कर जायज़ा लिया। वार्षिक मेन्टेनेन्स के अवसर पर डीएम व एसपी ने मिल के ब्रायलर पूजन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए आगामी पेराई सत्र के लिए मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गन्ना कृषकों व मिल के हित को दृष्टिगत रखते हुए मिल का संचालन करें। डीएम ने कहा कि मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जायेगा। मिल के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने पूरी यूनिट का निरीक्षण कर मौजूद मुख्य अभियन्ता साधूशरण से मिल संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर चीनी मिल के महा प्रबन्धक शेर बहादुर यादव, एसडीएम अजित परेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय सहित मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

7 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago