डीएम व सीडीओ ने पोलियो की खुराक पिलाकर मिशन इंद्रधनुष 5.0 का किया शुभारंभ

गर्भवती और बच्चों का जरूर कराएं नियमित टीकाकरण : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रवीन्द्र कुमार ने सोमवार को पीपी सेंटर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर मिशन इंद्रधनुष -5.0 के पहले चरण का शुभारंभ किया। अभियान में नियमित टीकाकरण से छूटे हुए शून्य से पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों और गर्भवती का समय से टीकाकरण बहुत जरूरी है। टीबी से बचाव को बीसीजी, लिवर की बीमारी से बचाव को हेपेटाइटिस बी, पोलियो से बचाव को ओपीवी, काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, हेमोफिलस इंफ्लुएंजा बी ( हिब0 संक्रमण से बचाव को पेंटावेलेंट, निमोनिया से बचाव को पीसीवी, डायरिया से बचाव को रोटा, मीजल्स और रूबेला से बचाव को एमआर और टिटनेस, डिप्थीरिया से बचाव को टीडी का टीका बहुत जरूरी है। समय पर टीकाकरण से इन जानलेवा बीमारियों से बचाव ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती की सूची बनाने के लिए आशा और एएनएम के जरिए घर-घर सर्वे कराया गया। सीडीओ रविंद्र कुमार ने कहा कि दो अर्बन सहित 18 प्लानिंग यूनिट में अभियान का पहला चरण सात से 12 अगस्त तक, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तक और अंतिम चरण 9 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। करीब 5136 गर्भवती और 17715 बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। अभियान में 441 एएनएम और 2769 आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं ली जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 2034 टीकाकरण सत्र और शहरी क्षेत्र में 143 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा। हाई रिस्क क्षेत्र में 94 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डीपीओ कृष्णकांत राय, एसीएमओ संजय चंद, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ अंकुर सांगवान, यूनिसेफ़ के डीएमसी अरशद जमाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक दिन के बच्चे ने दी पोलियो की खुराक

राघव नगर निवासी 35 वर्षीय अंगद सिंह ने बताया कि छह अगस्त 2023 को पीपी सेंटर पर मेरी पत्नी उर्मिला ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पीपी सेंटर पर लगे टीकाकरण बूथ पर बेटे को पोलियो की पहली खुराक पिलाई गई ।

rkpnews@desk

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

6 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

7 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

7 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

7 hours ago