डीएम ने संविधान दिवस पर प्रस्तावना की दिलाई शपथ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने संविधान दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कार्मिकों को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई।जिलाधिकारी ने कहा कि भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। 26 नवंबर भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश की शासन व्यवस्था का आधार और पथ प्रदर्शक है। यह देशवासियों की अभिलाषाओं और आकांक्षाओं के साथ ही देश की अनूठी सांस्कृतिक विविधिताओं को भी प्रतिबिम्बित करता है। जिलाधिकारी ने डॉ भीमराव आंबेडकर सहित संविधान निर्माण प्रक्रिया से जुड़े समस्त महान विभूतियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय सहित कई अधिकारी एवं कर्मिकगण मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

16 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

16 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

16 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

16 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

16 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

17 hours ago