सर्वप्रथम निपुण बनेगा दुदही विकास खण्ड : बीईओ
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
निपुण अभियान के माध्यम से 2026-27 तक तीसरी कक्षा तक के छात्र को पढ़ने, लिखने एवं अंकगणित को सीखने की क्षमता प्राप्त होगी।
अभियान के अंतर्गत डायट प्रशिक्षुओं द्वारा प्रत्येक विद्यालय में निपुण लक्ष्य असेसमेंट टेस्ट किया जा रहा है।
इस क्रम में शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षु, विकास चौधरी व पूजा विश्वकर्मा ने दुदही विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय, भगवानपुर में कक्षा एक, दो व तीन के दस-दस छात्रों का रेंडम टेस्ट किया। कक्षा एक में 90 प्रतिशत, दो में सत्तर प्रतिशत व कक्षा तीन में साठ प्रतिशत छात्र, निपुण के मानक पर खरे उतरे। खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि, निपुण भारत योजना के माध्यम से अब बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। जिससे की उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा। डायट द्वारा निपुण लक्ष्य असेसमेंट टेस्ट कराया जा रहा है, जिसमें दुदही विकास खण्ड के छात्रों का प्रदर्शन श्रेष्ठ है। थर्ड पार्टी द्वारा असेसमेंट टेस्ट के बाद दुदही सर्वप्रथम निपुण ब्लाक बनेगा। इस दौरान शिक्षकगण धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनीता देवी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…