Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपिटाई से डीजे-टेंट संचालक की मौत, तीन गिरफ्तार

पिटाई से डीजे-टेंट संचालक की मौत, तीन गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)| घुघली थाना क्षेत्र में बल्लो क्षेत्र के परसा गिदही मार्ग पर एक 20 वर्ष युवक का पुआल में शव मिला शव मिलने की खबर से आस-पास के क्षेत्रो मे कोहराम मच गया जिसको देखने के लिए काफी भीड़ इक्ठा हो गई स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक जन्मदिन पार्टी में डीजे और टेंट लगाया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अपने घर सिंदुरिया क्षेत्र के नरायणपुर गांव लौट रहा था जिसके बाद साइकिल सवार से विवाद हुआ और सोमवार की सुबह उसकी लाश सड़क के किनारे मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का जायजा लिया बताया कि मृतक सिंदुरिया थानाक्षेत्र के नरायनपुर का निवासी है। युवक बाइक से परसा गिदही गांव से गुजर रहा था जहां बाइक व साइकिल सवार व्यक्ति मे टक्कर हो गयी। घटना के बाद साइकिल सवार व्यक्ति व उसके पुत्रो ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह मारापीटा जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments