Tuesday, February 24, 2026
Homeमहाराष्ट्रडीजे संघवी कॉलेज में कोडशास्त्र-एक्स प्रतियोगिता का आयोजन

डीजे संघवी कॉलेज में कोडशास्त्र-एक्स प्रतियोगिता का आयोजन

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई जाने वाली कोडशास्त्र पढ़ाई की प्रतियोगिता की शुरुआत सबसे पहले डीजेसीएसआई (कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया के छात्र प्रतिनिधियों) द्वारा की गई थी। इस वर्ष यह प्रतियोगिता का सफलतम आयोजन का 10वां वर्ष था। 30 और 31 मार्च 2024 को डी. जे. संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में किया गया था। जहां कुल 3 लाख रुपये के भव्य पुरस्कार प्रदान किए गए। 1.5 लाख रुपये- प्रथम, 1 लाख रुपये- द्वितीय और 50 हजार- तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके लिए इच्छुक आवेदनों में से सर्वश्रेष्ठ 60 टीमों का चयन किया गया।
डीजेएससीई के प्रिंसिपल डॉ. हरि वासुदेवन ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि तकनीकी और वाणिज्यिक उद्योग समुदाय कोडशास्त्र के माध्यम से अपने प्रश्नों का सही समाधान ढूंढेगा।
डीजेसीएसआई के विभागाध्यक्ष डाॅ. विनया सावंत ने कहा कोडिंग का लक्ष्य एक सुनियोजित, व्यवस्थित और तेज गति वाले सामूहिक प्रयास में से प्रश्नों के प्रभावी उत्तर प्रदान करना है। पिछले 10 वर्षों से हमारे छात्र इस हैकथॉन को व्यवस्थित करने और सीखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए छात्र टीमवर्क, योजना और समय की पाबंदी का कठोर पालन कर रहे हैं।
कोडिंग शास्त्र हैकथॉन का लक्ष्य इस परंपरा को जारी रखना और छात्रों को तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग करके विचारों को व्यावसायिक समाधान में बदलने के लिए एक निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments