Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमातम में बदली दिवाली की खुशियां: हैंडपंप के पास बने गड्ढे में...

मातम में बदली दिवाली की खुशियां: हैंडपंप के पास बने गड्ढे में डूबे मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

भदोही (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ऊंज थाना क्षेत्र के पूरेभान गांव में दिवाली के दिन सोमवार को खुशियों का त्योहार मातम में बदल गया। गांव के सरकारी हैंडपंप के पास बने पानी के गड्ढे में डूबने से एक पांच साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, पूरेभान गांव निवासी स्व. उमाकांत की पत्नी रेखा अपने तीन बच्चों के साथ रहती हैं। दिवाली के दिन रेखा का सबसे छोटा बेटा सनी (5) घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप के पास खेल रहा था। बताया जा रहा है कि हैंडपंप से गिरते पानी के कारण वहां एक गहरा गड्ढा बन गया था, जिसमें पानी जमा रहता था। खेलते-खेलते सनी का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में जा गिरा।

यह भी पढ़ें – दिल्ली प्रदूषण पर अलर्ट: AQI 500 के पार, गैस चैंबर बनी राजधानी; आंखों में जलन, GRAP-2 लागू

जब काफी देर तक सनी घर नहीं लौटा तो मां ने उसे ढूंढना शुरू किया। इस दौरान ग्रामीणों ने हैंडपंप के पास बच्चे का सिर पानी में दिखा। लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप के पास सोख्ता न बनने के कारण पानी जमा रहता था, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही ऊंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कलिंजरा घाट पर किया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने गड्ढे को मिट्टी से पाट दिया।

यह भी पढ़ें – भारत में आज मौसम में बदलाव, कई राज्यों में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments