दीपावली की धूम: बच्चों ने बनाई रंगोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

जी.एम.एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व दीपावली

दीपावली प्रकाश के साथ साथ स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा एवं नारी सम्मान का पर्व: मोहन द्विवेदी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय नगर पंचायत स्थित जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज मंगलवार को दीपावली के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता का अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दो चरणों में रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी कलात्मकता से विद्यालय को खूबसूरत परिदृश्य में बदल दिया। इसके साथ ही छात्र- छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा और प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। रंगोली प्रतियोगिता के पहले चरण में छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगों से पारंपरिक डिज़ाइन तैयार किए, जबकि दूसरे चरण में बड़े छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम, कोलकाता डाक्टर की घटना का थीम, भारत रत्न रतन टाटा का राष्ट्र निर्माण थीम, पर्यावरण संरक्षण और दीपावली का संदेश देने वाले डिज़ाइन बनाए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने दीपावली के थीम पर आधारित नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके आकर्षक प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में दीपों जैसी रोशनी से जगमगा उठा और हर किसी का मन मोह लिया। छात्रों की इन प्रस्तुतियों ने दीपावली की सार्थकता को दर्शाया और उपस्थित सभी लोगों को एक संदेश दिया कि कैसे यह त्योहार हमें आत्म-शुद्धि और सामाजिक चेतना का अवसर प्रदान करता है।

डॉ. संभावना मिश्रा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा आप सभी बच्चों ने अपने हुनर से इसे और भी खास बना दिया है।” प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने बच्चों को दीपावली के मूल महत्व को समझाते हुए कहा, “यह पर्व हमें अपने भीतर की अच्छाई और रोशनी को खोजने की प्रेरणा देता है। दीपावली प्रकाश के साथ साथ स्वच्छता, नारी सम्मान एवं
कर्तव्य निष्ठा का पर्व है।”
कार्यक्रम के अंत में डॉ. संभावना मिश्रा और मोहन द्विवेदी ने सभी छात्रों, अभिभावकों और देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को आतिशबाजी से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा, “हमारे पास दीपों की रोशनी और खुशियों को मनाने के तरीके हैं, जिन्हें प्रदूषण रहित तरीकों से अपनाना चाहिए।”

जीएम एकेडमी के इस आयोजन ने दीपावली की मुख्य भावना को जीवंत कर दिया, और यह संदेश दिया कि कैसे यह त्योहार केवल उत्सव का नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। बच्चों के इस अनोखे उत्सव ने विद्यालय और सभी उपस्थित लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ दी।
विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निदेशिका एवं प्रधानाचार्य के तरफ से दीपावली पर्व को सपरिवार तथा और अधिक उत्साहित होकर मनाने के उद्देश्य से मिष्ठान तथा नगद उपहार देकर सम्मानित करते हुए इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

3 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

6 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

7 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

7 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

7 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

7 hours ago