न्याय की गुहार लगा रहे दिव्यांग ने शुरू किया आमरण अनशन

न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष – राजेश रौनियार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अपने ऊपर हुए हमले के मामले में मुकदमा दर्ज न होने से परेशान दोनों पैर से दिव्यांग व्यक्ति ने आज से नगर के गांधी चौक पर गांधी जी के प्रतिमा के नीचे न्याय न मिलने तक लगातार आमरण अनशन शुरू कर दिया है। सलेमपुर नगर के स्टेशन रोड निवासी दिव्यांग राजेश रौनियार पर कुछ माह पूर्व बगल के ही एक व्यक्ति ने कुदाल से हमला कर दिया, बीच बचाव में आये परिजनों को भी उसने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में जब राजेश ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो प्राथमिकी दर्ज नही हुआ, बल्कि उल्टे विरोधी पक्ष से राजेश व उसके परिजनों पर बिना जांच के ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जिसमें दोनों पैर से पूर्णतः दिव्यांग राजेश को मारपीट का मुख्य आरोपी बना दिया गया।इससे परेशान होकर उसने अपना मुकदमा दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री, डीजीपी ,आईजी,डीआई जी,जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। अंत में परेशान होकर उसने 21 अगस्त से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।इस दौरान उसने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता संघर्ष करता रहूंगा।

आमरण अनशन के समर्थन में आया राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच

गांधी चौक पर दिव्यांग राजेश के समर्थन में राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पहुंचकर 22 अगस्त से आमरण अनशन के समर्थन करने का एलान किया, और कहा कि धरना स्थल पर दिव्यांग साथियों के साथ इसमें शामिल होंगे व न्याय मिलने तक लड़ाई लड़ेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago