जनपद के समस्त महाविद्यालयों में आपदा बचाव का दिया जाएगा प्रशिक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह के निर्देशन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पहल पर जनपद में स्थित समस्त राजकीय, अशासकीय एवं सहायता प्राप्त तथा स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों विभिन्न आपदाओं से बचाव संबंधी जागरूकता के बिंदुओं को आम जनमानस एवं विद्यार्थियों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें सर्पदंश, बाढ़,आकाशीय बिजली /वज्रपात भूकंप आदि आपदाएं सम्मिलित हैं। इसके साथ ही साथ सचेत एवं दामिनी ऐप सभी को अपने एंड्राइड मोबाइल पर डाउनलोड करने के संबंध जागरूक किया जाएगा, जिससे की मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सके l
उक्त निर्देश के क्रम में जनपद के नोडल उच्च शिक्षा द्वारा जनपद के समस्त महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं अन्य विद्यार्थियों के माध्यम से विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु सावधानियां बरते जाने के संबंध में आम जनमानस एवं विद्यार्थियों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष तौर से प्रत्येक महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजन के वालंटियर द्वारा आयोजित होने वाले कैंप/शिविर तथा राष्ट्रीय पर्व एवं दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न आपदाओं में क्या करें क्या न करें के विषय को अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाएगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

3 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

3 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

3 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

3 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

4 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

4 hours ago