मण्डलीय समन्वयक एमडीएम ने लगाई एमडीएम घपले पर मुहर

सिकन्दरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा)। बेसिक विद्यालयों में एमडीएम योजना में की जा रही घपलेबाजी किसी से छुपी नही है। इस धांधली पर मण्डलीय समन्वयक एमडीएम राजेश कुमार शाहा ने भी अपनी मुहर लगा दी है। पिछले दिनों जनपद के शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय जमीन भांटी, शिक्षा क्षेत्र नवानगर के बलदाऊ जी सरस्वती देवी बालिका विद्यालय बघुड़ी, रानी दुर्गावती बापूमा खटँगा ईसारपीथापट्टी, श्रीकृष्ण पूर्व मा.विद्यालय खटँगी भरथांव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालिका पूमावि नवरतनपुर, कुसुम बालिका विद्यालय चक भड़ीखरा बनहरा, बसंती देवी बालिका शिक्षा निकेतन जूहा रुद्रवार, शिक्षा क्षेत्र गड़वार के श्री चिंतामणि पुमावि फेफना,
शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के केशरी देवी बालिका विद्यालय कन्सो , अमरनाथ इंटर कालेज संलग्न प्राथमिक पाठशाला कन्सो, आदर्श जनता अनुसूचित प्राथमिक पाठशाला देवसलपुर उर्फ मोकलपुर, आदर्श हरिजन जूबेवि सहबाजपुर का मण्डलीय समन्वयक एमडीएम ने 21 व 22 अक्टूबर को औचक निरीक्षण किया था। जिस दौरान इन विद्यालयों में छात्र संख्या से अधिक संख्या एमडीएम रजिस्टर में दर्ज करना पाया गया। जांच में यह भी तथ्य सामने आया कि छात्र संख्या को बढ़ा चढ़ा कर लिखना रोजमर्रा की बात है। इसके अलावा कन्वर्जन मनी को छात्रों/ अभिभावकों के खाते में प्रेषित न किया जाना, खाद्यान्न का वितरण समेत कई खामियां सामने आई थी। उक्त आख्या रिपोर्ट के आधार पर मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) मनोज कुमार मिश्र ने जिला बेसिक अधिकारी को पत्र भेज कर कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

4 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

5 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

6 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago