मंडलायुक्त ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी, सीडीओ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार 14 अगस्त को प्रातः कमिश्नरी परिसर से मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, सीडीओ संजय मीना संयुक्त रूप से कमिश्नरी कार्यालय से हर घर तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली का नेतृत्व किए। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र प्रेम की भावना से जुड़ना चाहिए। यह समस्त देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग, हर श्रेणी के व्यक्ति का योगदान नितांत आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को हर संभव प्रयास करने हैं। उन्होंने प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। रैली में सिविल डिफेन्स स्कूली बच्चे विकास भवन के कर्मचारी भारत माता की जय जयकार के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा रैली में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीएम कृष्ण करुणेश, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, सीडीओ संजय मीना, सत्य प्रकाश सिंह, बच्चा सिंह सहित सिविल डिफेंस स्कूली बच्चे व विकास भवन कर्मचारी रैली में शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

7 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

7 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

7 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

7 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

7 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

7 hours ago