नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीत जिले की बेटी ने रचा इतिहास

तीन गोल्ड के साथ चैंपियन आफ चैंपियंस ट्रॉफी किया अपने नाम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गुजरात चैंपियन का खिताब अपने नाम करने वाली जिले की बेटी जया पाण्डेय ने आल इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में तीन गोल्ड और चैंपियन आफ चैंपियंस की ट्राफी अपने नाम करते हुए राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
ज्ञातव्य है कि जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम माधोपुर निवासी अजय कुमार पाण्डेय गुजरात राज्य के सूरत शहर में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। उनकी बेटी जया पाण्डेय शुरू से काफी मेधावी होने के साथ खेलों में भी विशेष रुचि रखती थीl जिले पिता अजय कुमार पाण्डेय ने भरपूर प्रोत्साहित किया। सीमित आय के बावजूद उन्होंने कभी बेटी का हौसला टूटने नहीं दिया। जिसका परिणाम रहा कि बेटी जया पाण्डेय ने पिछले दिनों गुजरात के अहमदाबाद में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय जूनियर वर्ग वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गुजरात चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था।
इसी क्रम में स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ गुजरात एफडीएन एण्ड सूरत सिटी पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में कतारगाम स्थित भव्य कम्युनिटी हॉल में विगत 30 नवंबर से 3 दिसम्बर के मध्य आयोजित आल इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में 47 किलोग्राम भार वर्ग में 92.5 किलोग्राम, 40 किलोग्राम और 115 किलोग्राम यानी कुल 247.5 किलोग्राम भार उठाकर तीन गोल्ड और चैंपियन आफ चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
गांव की बेटी जया पाण्डेय की इस सफलता पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप अपने नाम करने पर गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल समेत तमाम शुभचिंतकों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ ही जनपद के लोगों ने भी बिटिया को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

7 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago