जनपद को मिलेगा माडल वेंडिंग जोन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा के प्रयास से राज्य नगरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद महराजगंज में शहरी पथ विक्रेताओं के लिए एक मॉडल वेंडिंग जोन परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि सूडा द्वारा पुरानी तहसील परिषद से सटे उत्तर दिशा और अंबेडकर पार्क के बीच कुल 22 दुकानों वाले मॉडल वेंडिंग जोन की स्वीकृति प्राप्त हुई। इसकी कुल लागत 33.93 लख रुपए होगी। इसमें प्रथम किस्त के रूप में सूडा द्वारा 13.57 लख रुपए की राशि और अवमुक्त की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस मॉडल वेंडिन जोन में वेंडर्स हेतु 22 दुकानों का निर्माण किया जायेगा। साथ ही शेड, प्रकाश व्यवस्था, जल, नाली, साफ सफाई आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वेंडिंग जोन के अंतर्गत छोटी गाड़ियों के पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त आवश्यकता होने पर सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बेंडिंग जोन में टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) के माध्यम से निचलौल रोड के विस्थापित होने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को पुनर्स्थापित किया जाएगा। इनका चयन लाटरी सिस्टम के आधार पर पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इस वेंडिंग जोन का संचालन टीवीसी और नगर पालिका परिषद की देखरेख में किया जाएगा।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि नगर पालिका परिषद महराजगंज को मॉडल नगर पालिका के रूप में विकसित करने की दिशा में यह बड़ा कदम है। इस मॉडल वेंडिंग जोन से न सिर्फ विस्थापित स्ट्रीट वेंडेंस को सहायता मिलेगी बल्कि एक व्यवस्थित और सभी सुविधाओं से युक्त आदर्श वेंडिंग जोन नगर वासियों को प्राप्त होगा। आगे अन्य निकायों में भी इस मॉडल को लागू किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

10 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

10 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

11 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

11 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

11 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

11 hours ago