डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला सतर्कता समिति की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि उचित दर की दुकानों पर खाद्यान्न पहुंचने पर नोडल अधिकारी द्वारा खाद्यान्न का सत्यापन करने के पश्चात उचित दर विक्रेता द्वारा राशनकार्ड धारकों को गल्ले इत्यादि का वितरण किया जाय। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह वितरण समाप्ति के उपरान्त वितरण प्रमाण-पत्र तहसील स्तर पर एकत्रित किये जायें तथा सम्बन्धित एसडीएम द्वारा वितरण प्रमाण-पत्रों की समीक्षा भी की जाय। ई-केवाईसी प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अब तक 73.84 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। ई-केवाईसी में जनपद प्रदेश में 50वें स्थान पर है। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी व उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आधार अपडेशन सेन्टर का नियमित रूप से निरीक्षण कर अधिकाधिक कार्डधारकों के अपडेशन की कार्यवाही पूर्ण कर प्रगति में सुधार लाया जाय। अन्नपूर्णा भवन (मॉडल शाप) निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-24 के 55 तथा वर्ष 2024-25 अन्तर्गत 01 भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है। शेष स्थानों पर भूमि का चिन्हांकन कर निर्माण कार्य र्प्रगति पर है। डीएम ने निर्देश दिया कि जहां कहीं विवाद के कारण के अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य अनारम्भ की स्थिति में ऐसे स्थानों के लिए सम्बन्धित एसडीएम व बीडीओ को विवाद के समाधान हेतु पत्र प्रेषित कराया जाय ताकि अनारम्भ की स्थिति समाप्त हो सके। उचित दर दुकानों की समीक्षा में पाया गया कि जिले की 12 उचित दर दुकानें निलम्बित हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि निलम्बित दुकाने के सम्बन्ध में अन्तिम निर्णय की कार्यवाही एक पक्ष के भीतर पूरी की जाय। जिले में रिक्त उचित दर दुकानों पर कोटेदार की नियुक्ति हेतु डीएम ने सम्बन्धित एसडीएम व बीडीओ को पत्र प्रेषित कराते हुए चयन की प्रक्रिया को एक माह पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र छत पाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, ईओ न.पा.परि. बहराइच प्रमिता सिंह, उप जिलाधिकारी, पूर्ति निरीक्षक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: महराजगंज में 3 दिन ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों की एंट्री बंद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण और जाममुक्त तरीके से…

5 hours ago

मन को हल्का बनाएं, अपेक्षाओं से दूरी बढ़ाएं

— नवनीत मिश्रमनुष्य का जीवन अपेक्षाओं के ताने-बाने से बुना हुआ है। हम हर दिन,…

5 hours ago

संतकबीरनगर में गैस सिलिंडरों से भरी DCM दुर्घटनाग्रस्त, चालक की जान बची

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में सोनी होटल के पास गैस सिलिंडरों से…

5 hours ago

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

14 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

14 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

14 hours ago