सीडीओ की अध्यक्षता में जिला विज्ञान क्लब की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में जिला विज्ञान क्लब की जनपदीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी एवं प्रधानाचार्य निशा यादव द्वारा जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की रूप रेखा के बारे में मुख्य विकास अधिकारी सहित उपस्थित सभी समिति के सदस्यों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उप्र लखनऊ द्वारा जनपद में संचालित जिला विज्ञान क्लब के वर्ष 2023-24 के कार्यक्रमों हेतु विचार विमर्श किया गया। जिसके क्रम में जनपद के 100 मेधावी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला/औद्योगिक संस्थानों के भ्रमण हेतु खलीलाबाद स्थित पारले बिस्कुट की फैक्ट्री तथा कैलाश इन्स्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड फार्मेसी, गीड़ा गोरखपुर का भ्रमण कराने का निर्णय लिया गया।
नवप्रवर्तन जन जागरूकता के अन्तर्गत जनपद के नव प्रवर्तकों हेतु जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन के संबंध में किसान, मेकेनिक, मजदूर, शिल्पकार आदि असंगठित क्षेत्रों के नवप्रवर्तकों हेतु नवप्रवर्तन प्रदर्शनी विकास भवन परिसर में तथा माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों हेतु जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज खलीलाबाद, संत कबीर नगर में सम्पन्न कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उप निदेशक कृषि डा. राकेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह, डा. नीतू यादव, एडीएसटीओ रविन्द्र यादव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

10 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

10 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

10 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

10 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

10 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

14 hours ago