Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशब्राह्मण युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश शुक्ला को फरसा देकर किया...

ब्राह्मण युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश शुक्ला को फरसा देकर किया सम्मानित

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र पुरैना शुक्ल,के निवासी व अखिल भारतीय ब्राम्हण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश शुक्ला को परसिया देवार, सर्व समाज के सम्मानित जनमानस ने फरसा देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कमलेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि, ब्राम्हण सभी समाज का अगुआ होता है ब्राह्मण को धर्म, वेद शास्त्रों के अनुसार सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। और वे लोग को जो सत्य के मार्ग से भटक जाते हैं, उनको एक नई दिशा देने के लिए ही ब्राम्हण सदैव तत्पर रहता है, और जिसके पास ब्रह्म का ज्ञान होता है वही ब्राह्मण है अतः ब्राह्मण को सभी समाज की रक्षा हेतु सदैव आगे रहना चाहिए,यही ब्राह्मण
का प्रथम कर्तव्य होता है।
सम्मान समारोह में पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री,पण्डित राहुल शुक्ला ने परसिया देवार के लोगों को बताया कि ब्राह्मण निस्वार्थ भाव से सबका भला करता है,और वही ब्राह्मण है।
उन्होंने बताया की कुछ लोगों के अंतर्मन में हर समय एक भ्रम बना रहता है कि, भगवान परशुराम क्षत्रियों का 21 बार विनाश किये लेकिन ऐसा नहीं है, उन्होंने सिर्फ यज्ञ, पूजा, अनुष्ठान और मानव के जो भक्षक थे जो धर्म पर अत्याचार करते थे उनके लिए भगवान परशुराम ने शिव शंकर की उपासना की, ततपश्चात भगवान शिव ने लोक कल्याण हेतु परशुराम को फरसा प्रदान किये, तभी से उनका नाम परशुराम हो गया और वे अंत तक मानव कल्याण की रक्षा के लिए शस्त्र उठाए और असुरों का इस पृथ्वी से सर्वनाश किए।उन्होंने कहा कि आज जिलाध्यक्ष कमलेश शुक्ला को परसिया देवार की सम्मानित जनता ने जो सम्मान भेंट किया है यह उनके प्रेम को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रेमचंद्र यादव, महेंद्र यादव, मंजू नाथ यादव, सुरेंद्र यादव, गोलू शुक्ला, दिनेश यादव, रोहित पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, जामवंत यादव, सुभाष चौहान, के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments