प्रकाश पर्व एकता और सद्भाव का प्रतीक: नीतू सिंह
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने स्वयं दीप जलाकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली न केवल घरों को, बल्कि दिलों को भी रोशन करती है।
जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि यह पर्व समाज और संगठन के बीच एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी एकजुटता और समर्पण की भावना के साथ जनता की सेवा में निरंतर लगे रहें।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई, उपहार भेंट किए और उनके परिवारों की खुशहाली व उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली रिश्तों में नयापन लाती है और यह समय है पुरानी शिकायतों को भूलकर नई ऊर्जा के साथ समाज हित में कार्य करने का।
भाजपा कार्यालय दीपों की रोशनी और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ दीपावली उत्सव का समापन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, गणेश पाण्डेय, डॉ. सत्यपाल पाल, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, ब्रह्मानंद पाण्डेय, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, किरण प्रजापति, दुर्गा पांडेय, सूरज सिंह, इतेंद्र सिंह, मनोज सिंह सहितसभी मंडल अध्यक्ष, मंडल समिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…