देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
रविवार की दोपहर देवरिया शहर के व्यस्त बस अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला के पर्स से अज्ञात चोर लाखों रुपये के कीमती गहने लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल देवरिया कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पीड़िता किसी निजी कार्य से बस अड्डे के पास पहुंची थी। तभी पहले से घात लगाए चोरों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए पर्स से गहने गायब कर दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस घटना का जल्द पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्त में लेने की मांग की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस अड्डे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। घटना के बाद यात्रियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…
पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…
जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…
सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…