जिलाध्यक्ष भाजपा हरी झंडी दिखाकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: दस्तक का किया शुभारम्भ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से हरी झंडी दिखा कर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान- दस्तक अभियान का शुभारंभ किया।
जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान सोमवार 01 जुलाई 2024 से प्रारम्भ होकर 31 जुलाई 2024 तक चलेगा एवं दस्तक अभियान 11 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर बुखार, सर्दी जुखाम, टीबी, कुष्ठ रोग, मलेरिया, फाइलेरिया दस्त के रोगियों की लक्ष्णों के आधार पर चिन्हित करते हुए सूची तैयार कर अपने ब्लॉक इकाई पर सूचित करेंगी।
दस्तक एवं संचारी अभियान में जिला पंचायत राज विभाग के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं टूटे-फूटे नल के चबूतरों का पुर्ननिर्माण एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं झाड़ियों की कटाई कराया जायेगा। कृषि विभाग, नगर विकास, पशुपालन, शिक्षा विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाशन, शासन द्वारा प्रेषित दिशा-निर्देश के अनुरूप बनायी गयी कार्ययोजन के अनुसार कार्य करेंगे। जिसकी सघन पर्यवेक्षण अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा जैसे- डब्लूएचओ, यूनिसेफ एवं पाथ द्वारा करते हुए आख्या साप्ताहिक रूप से जिलाधिकारी को अवगत करायेंगें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

8 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

8 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

8 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

9 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

9 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

15 hours ago