जिप अध्यक्ष व सांसद ने तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा कलेक्ट्रेट बहराइच में लगायी गयी 03 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह व सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।

शुभारम्भ के उपरान्त जिला पंचायत अध्यक्ष व सांसद ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र, अधि.अभि. जल निगम राकेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, परियोजना निदेशक डीआरडीए पी.एन. यादव, डीसी एन.आर.एल.एम. रामेन्द्र कुशवाहा, जिला गन्नाधिकारी शैलेश कुमार मौर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी व अन्य अधिकारियों, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, मीडिया प्रतिनिधियों सहित मौजूद गणमान्य व संभ्रान्तजनों के साथ चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की गयी।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि सौभाग्य का विषय है आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं निर्णयों पर आधारित सुन्दर और विस्तृत प्रदर्शनी लगायी है। यह प्रदर्शनी केन्द्र व राज्य सरकार की विकास गाथा को प्रदर्शित कर रही है जिससे आमजन तथा शोधार्थियों को बहुत उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी। जिससे आमजन इन योजनाओं का बेहतर ढंग से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने शिक्षको, छात्र-छात्राओं व आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभ उठाएं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

1 hour ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

1 hour ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

6 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

6 hours ago