भाजपा ने रसोईगैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर जनता को होली का दिया तोहफा – रणवीर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की आकस्मिक बैठक, संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में दीवानी कचहरी रोड स्थित, समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में भाजपा सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में प्रति सिलेंडर 50 रुपये एवं कामर्शियल सिलेंडर के दाम में प्रति सिलेंडर 350 रुपये की वृद्धि को लेकर नाराजगी जताते हुए, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम तत्काल वापस लेने की सरकार से मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार में, जनता महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, से त्रस्त हो गयी है। भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीना दुर्भर हो गया है। दैनिक जीवन मे उपयोग होने वाली वस्तुओं के दाम सरकार रोज बढ़ा रही है, जिससे गरीबों को खाने के लाले पड़ गए है। एक तरफ लोग होली के त्यौहार की तैयारियों में लगे है, वही रसोई गैस के दाम में प्रति सिलेंडर 50 रुपये एवं कामर्सियल गैस सिलेंडर के दाम में प्रति सिलेंडर 350 रुपये की वृद्धि कर, भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को होली का तोहफा दिया है। होली के त्योहार पर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं के रसोई घर का बजट बुरी तरह बिगड़ेगा, वही कामर्सियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से छोटे व्यापारियों, होटल एवं रेस्टोरेंट वालों पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा, जिससे खाने पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे जिससे महंगाई और बढ़ेगी और आम जनता बुरी तरह प्रभावित होगी। भाजपा सरकार जनता को महंगाई की आग में झोंककर अपने कुछ चिन्हित बड़े व्यापारी मित्रों को फायदा पहुंचा रही है। भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है।
समाजवादी युवजन सभा देवरिया मांग करती है कि, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम सरकार तत्काल वापस ले, जिससे आम जनता को महंगाई की मार से थोड़ी राहत मिल सके। अन्यथा समाजवादी युवजन सभा देवरिया में धरना प्रदर्शन को बाध्य होगी।
बैठक में मुख्य रूप से हरिओम लाला, एहतेशाम खान ‘विराट’, संजीव, शिवनाथ, सूरज कुशवाहा,वीरेन्द्र प्रताप शाही, अली आजम शेख,प्रशांत मिश्रा, आलोक सिंह, गुड्डू, जितेश, अमरनाथ, दयाशंकर यादव, वीरेन्द्र यादव, इमरान लारी, दिलीप गिरी, शाकिर अली,सन्नी प्रभात, सोनू पटेल,मंटू कुमार,नीरज कुशवाहा, दीपू आदि रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

17 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

19 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago