प्रदेश के जिला पंचायत संगठन लखनऊ में देगें धरना

तरकुलवा/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिला पंचायत सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन की आकस्मिक बैठक जिला पंचायत देवरिया के निरीक्षण भवन पर हुई l
बैठक में 7 फरवरी को लखनऊ में होने वाले धरना, ज्ञापन कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई lबैठक में अपनी बात रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष नीरज इंसान एडवोकेट ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की सात सूत्री मांगों के समर्थन में 7 फरवरी को लखनऊ विधानसभा के सामने मुख्यमंत्री को मांग पत्र का सौपां जाएगा lसंगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने कहा कि जिला पंचायत के सदस्यों को मिनी विधायक का दर्जा है। लेकिन अधिकार और बजट के नाम पर वह शून्य है। जिसके वजह से जनता के भावनाओं के अनुरूप वह विकास एवं प्रशासनिक कार्य नहीं करा पाते है। जनता जिला पंचायत सदस्यों से काफी उम्मीद रखती है। लेकिन सदस्यों के पास बजट और अधिकार नहीं होने से वह जनमानस के सामने अपने आप को असहाय महसूस करते है। उपाध्यक्ष राम बचन सरोज ने कहा कि यह संजोग और सौभाग्य है कि पंचायती राज विभाग पहली बार मुख्यमंत्री के पास है, और मुख्यमंत्री से हम जिला पंचायत के सदस्य काफी विश्वास के साथ उम्मीद रखते हैं कि मुख्यमंत्री हम लोगों की मांग जरूर पुरा करेगें l
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुभाष यादव ने कहा हमारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन है कि हम जिला पंचायत सदस्यों का मान सम्मान जनता और समाज में सुरक्षित रहे एवं विकास कार्य को गति देने के लिए 7 फरवरी से पहले मांग मुख्यमंत्री जरूर पुरा कर दें lइस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन प्रवक्ता श्याम कन्हैया यादव, मुकेश यादव, रामबचन, सरोज, अरविंद प्रसाद, प्रभा भारती, विश्वजीत सिंह सैथवार, जिला अध्यक्ष संदेश यादव, मिस्टर राजन शाही जिला अध्यक्ष कुशीनगर, प्रदीप सिंह जिला अध्यक्ष महाराजगंज, गणेश पांडेय जिला अध्यक्ष गोरखपुर, अवध नारायण यादव, हरेराम यादव, अमित, रजक, अनिल सिंह, सुनील निषाद, राजीव यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये l

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

6 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

6 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

6 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

7 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

7 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

13 hours ago