डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

बाल परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविका बुधवार व शनिवार में वीएचएसएनडी सत्रों का निरीक्षण करें : डीएम

फोटोग्राफ्स के साथ निरीक्षण आख्या डीपीओ के माध्यम से डीएम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति,कन्वर्जेन्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को वजन मशीन, स्टेडियमों मीटर , इन्फेन्टोमीटर संसाधनों से परिपूर्ण किया जाए, ताकि वीएचएसएनडी सत्रों को शासन की मंशानुरूप सम्पन्न कराकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम लक्षित धात्री एवं गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को स्वास्थ एवं पोषण सम्बन्धित सुविधाएं मिल सकें।
डीएम ने निर्देश दिया कि ऐसे आँगनबाड़ी केन्द्रों जहां पर पर्याप्त मात्रा में संसाधन नहीं है व पुष्टाहार की आपूर्ति कम है वहां पर उनकी डिमान्ड करके आपूर्ति सुनिश्चित कराएं तथा कन्वर्जेन्स विभाग से समन्वय स्थापित कर भवन निर्माण का कार्य तत्काल पूर्ण कराएं।
डीएम ने निर्देश दिया कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविका बुधवार व शनिवार में 02-02 वीएचएसएनडी सत्रों का निरीक्षण कर विभाग की चेकलिस्ट व शासनादेश के अनुसार व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करेंगी तथा फोटोग्राफ्स के साथ निरीक्षण आख्या डीपीओ के माध्यम से डीएम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगी। डीएम ने सीडीपीओ को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं की फीडिंग विभागीय पोर्टल अथवा एप पर 95 प्रतिशत से कम है, उन्हें 03 दिवस की मोहलत देते हुए फीडिंग कार्य को पूर्ण कराएं।
सीडीपीओ को निर्देश दिया गया की विगत 02 माह के अन्दर पोषाहार वितरण के सत्यापन में जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अनियमितता बरती गई हैं, ऐसे शिथिल व लापरवाह कार्मिकों को तत्काल नोटिस देकर सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

5 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

5 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago