जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

विद्यालयों में बच्चों के नामांकन को शत प्रतिशत कराने के दिए निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में समर कैंप का आयोजन 21 मई से 10 जून 2025 तक प्रत्येक उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। यह समर कैंप प्रतिदिन प्रात 7:00 बजे से 10:00 के मध्य कराया जा रहा है। इसमें प्रत्येक दिन योग सत्र का आयोजन, बच्चों को पुस्तकालय की पुस्तक तथा कहानी सुनाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में इंडोर गेम का आयोजन करते हुए विज्ञान एवं पर्यावरण पर भी आधारित मजेदार गेम कराए जा रहे है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समर कैंप 3 सप्ताह का है। जिसमें प्रथम सप्ताह में स्वास्थ्य संस्कृति एवं डिजिटल कौशल, द्वितीय सप्ताह में पर्यावरण विज्ञान एवं रचनात्मक, तृतीय सप्ताह में संरक्षण एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति राज्यों की झांकी, बहुभाषी अभिवादन एवं देशभक्ति गीत, जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर आधारित गतिविधियां आदि होंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्मियों की छुट्टी में जो बच्चे पढ़ाई से दूर हो जाते हैं समर कैंप के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित और आनंदमय माहौल में कुछ नया सीखने और अनुभव करने का अवसर प्रदान करना है यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में मदद करता है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 70% से कम उपस्थिति वाले विद्यालयों की विकास खंडवार समीक्षा की। जिसमें कम उपस्थिति वाले विकास खण्डों के खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। स्कूल चलो अभियान की समीक्षा के दौरान कुल नवीन नामांकनों की संख्या 13060 पाई गई। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान विकासखंड कोपागंज एवं बडरांव में 75% से कम बच्चे उपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को बच्चों की विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने हेतु गांव में जाकर लोगों बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिस विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम है। उस क्षेत्र के संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी गांव में जाकर बच्चों के अभिभावकों से मिले एवं बच्चों के विद्यालय आने हेतु उनको प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान समस्त खंड शिक्षा अधिकारियो को निर्देश दिए कि उनसे संबंधित क्षेत्र में जितने भी बिना रजिस्ट्रेशन एवं गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालय हैं उन पर जुर्माना लगाए। जिलाधिकारी द्वारा इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को खंड शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर नगर क्षेत्र के विद्यालयों की साफ सफाई एवं सभी मूल्य सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

17 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

17 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

17 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

17 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

18 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

18 hours ago