Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा ) गुरुवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय जिला अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। परिषदीय विद्यालय में छात्र उपस्थित की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया की जनवरी महीने में जनपद की औसत उपस्थिति 70.74 प्रतिशत थी जो फरवरी में बढ़कर 75.18 प्रतिशत हो गई। 75% से कम दो विकासखंड कोपागंज एवं नगर क्षेत्र शामिल रहे। नगर क्षेत्र की औसत उपस्थिति गत माह 34% के सापेक्ष फरवरी माह में 45% रही। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को संबंधित विकासखंड में कम उपस्थिति वाले विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा छात्र उपस्थिति बढ़ाने में खंड शिक्षा अधिकारियों का सहयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य में रुचि न लेने एवं समय सारणी अनुसार रुचि पूर्ण विषयों को न पढ़ाने से छात्रों की उपस्थिति प्रभावित होने की बात सामने आने पर जिलाधिकारी ने लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। शिक्षा क्षेत्र नगर क्षेत्र में सबसे खराब छात्र उपस्थिति पर जिलाधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को विशेष रणनीति तैयार कर छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय प्रबंध समिति की नियमित बैठक सुनिश्चित करने तथा उसमें भाग लेकर अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए भी कहा। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवैध प्राइवेट विद्यालयों की जांच करने तथा बच्चों को परिषदीय स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने को कहा। नगर क्षेत्र में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण एमडीएम उपलब्ध न करने पर उन्होंने संबंधित संस्था को ब्लैक लिस्ट कराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। विद्यालयों के निरीक्षण की समीक्षा के दौरान कुल 990 निरीक्षण कार्यों के सापेक्ष अब तक 937 निरीक्षण कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने कल तक शतप्रतिशत निरीक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने डायट मेंटर एसआरजी तथा एआरपी को भी सपोर्टिव सुपरविजन कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कायाकल्प की समीक्षा के दौरान आठ शिक्षण क्षेत्र में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शिक्षा क्षेत्र परदहां एवं नगर क्षेत्र में अभी भी कार्य अवशेष होने पर उन्होंने इसे भी सतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

14 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

14 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

14 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago