जिलाधिकारी का जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद की समस्याओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में आज जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।
जनपद की विभिन्न समस्याओं के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों से समस्याएं व सुझाव जाने गए। इस क्रम में सर्वप्रथम बिजली विभाग की शिकायतों के क्रम में जर्जर तार की समस्या, ट्रांसफार्मर जलने की समस्या, से जनप्रतिनिधिगणो द्वारा अवगत कराया गया। इस संदर्भ में विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कदम उठाए जाने की जरूरत बताई। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा रिवैंप योजना की चर्चा करते हुए, अधिशासी अधिकारी विद्युत को सभी जगह तारों को बदलने व इस संदर्भ में कार्य करने के निर्देश दिए तथा जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि कैलेंडर बनाकर कार्य को पूर्ण किया जाए। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र द्वारा बताया गया कि जनपद में कई जगह बिजली के खंभों पर दिन में भी जलते हुए बल्ब को बंद किया जाए और बिजली की बचत की जाए। घर के ऊपर से गुजर रही तार को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में सड़क निर्माण कार्य में देरी का कारण पूछा गया, जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को पूर्ण कराने हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय कुमार को निर्देशित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने गड्ढा मुक्ति की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में अधि0 अभि0 लोक निर्माण विभाग को गड्ढा मुक्ति के संदर्भ में विधानसभावार सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
गन्ना अधिकारी से गन्ना भुगतान का स्टेटस लिया गया सेवरही में भुगतान की समस्या उठायी गयी। जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी को समय से भुगतान किए जाने का निर्देश दिया ।
नए बसे गांव में विद्युतीकरण की समस्या, ग्राम पंचायत में सचिवो का नहीं जाना आदि समस्याएं जनप्रतिनिधिगणो द्वारा उठाई गई।
इस अवसर पर विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, सांसद प्रतिनिधि देवरिया राधेश्याम पांडेय, विधायक रामकोला विनय गौड़, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक हाटा मोहन वर्मा, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, जनप्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल तथा सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

7 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

8 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

9 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

9 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

10 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

10 hours ago