Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगराजिलाधिकारी के निर्देश: पेंशनर्स की हर समस्या का मिलेगा त्वरित समाधान

जिलाधिकारी के निर्देश: पेंशनर्स की हर समस्या का मिलेगा त्वरित समाधान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जिला प्रशासन आगरा द्वारा 17 दिसंबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स के लिए विशेष “आगरा पेंशन दिवस 2025” का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण बैठक सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें जिले के सभी पेंशनर्स अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

पूर्व में कई बैठकों के दौरान विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर पेंशनर्स संगठनों ने असंतोष व्यक्त किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों (मुख्य चिकित्साधिकारी सहित) को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने स्पष्ट कहा है कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने पेंशनर्स को व्यक्तिगत रूप से सूचित करे, ताकि अधिक से अधिक पेंशनर्स इस बैठक में शामिल होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लंबित प्रकरणों, भुगतान, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पेंशन विसंगतियों तथा अन्य विभागीय मामलों का त्वरित और एक ही स्थान पर निस्तारण सुनिश्चित करना है।

पेंशनर्स दिवस को प्रभावी, पारदर्शी और परिणाममूलक बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। अधिकारी स्थल पर ही समस्याओं का निस्तारण करेंगे ताकि पेंशनर्स को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह पहल न केवल पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत साबित होगी, बल्कि भविष्य में सुगम और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments