डी.एम. ने की डेथ नोटिफिकेशन सर्विस की शुरूआत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मृतक परिवारों जनों के लिए डीएनएस (डेथ नोटिफिकेशन सर्विस) ऐप की शुरुआत गंगा बहुउद्देशीय सभागार से की। इस ऐप की शुरुआत करने का उद्देश्य मृतक व्यक्ति के अभिलेख को तैयार करने और परिवार जनों को सरकारी विभागों की भाग दौड़ से बचने के लिए किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से मृतक परिवार के लोगों को मृतक व्यक्ति के अभिलेखों को बनवाने में आसानी होगी। अब मृतक परिवार के लोग इस ऐप के माध्यम से सभी विभागों को एक साथ ,एक ही  प्लेटफॉर्म के माध्यम से सूचना प्रेषित कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सूचना तकनीकी के दौर में सभी लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पांच परिवार के लोगों को मृतक प्रमाण पत्र भी दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मृतक परिवार जनों के दुख को खत्म तो नहीं किया जा सकता परंतु उनकी पीड़ा को अवश्य कम किया जा सकता है। आज तकनीकी युग का दौर है, आधार से सबकुछ जुड़ा है, आधार से हमारी पूरी व्यवस्था लिंक है। मृत्यु के बाद परिवार के लोगों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस ऐप के लांच हो जाने से मृतक परिवार के लोगों को सारी सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो जाएंगी। केवल व्यक्ति का नाम और उसकी आधार सूचना ऐप पर डालने पर ही उस व्यक्ति को जो भी सुविधाएं मिल रही थी उसकी जानकारी हो जाएगी। मृतक व्यक्ति की सूचना देने की जिम्मेदारी न केवल मृतक परिवार के लोगों को बल्कि परिवार के अन्य सदस्य, आस-पड़ोस के लोग ,रिश्तेदार कोई भी दे सकता है।
सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर सत्यापन करेगा और योजनाओं का लाभ आप लोगों को मिलेगा। जैसे कि वरासत, कृषि योजनाओ का लाभ तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आपके दरवाजे पर पहुंचेगा। राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग की जो भी योजनाएं हैं वह सभी मृतक व्यक्ति के परिवार जनों को मिलेंगी।
इस बैठक में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी तथा मृतक व्यक्ति के परिवार जन आदि उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

9 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

9 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

10 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

10 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

12 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

12 hours ago