जन्माष्टमी के अवसर पर जिलाधिकारी ने किया गो-पूजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मझौलीराज स्थित बृहद गो-आश्रय स्थल पर पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गो-पूजन किया। पूजन करने के उपरांत जिलाधिकारी ने संरक्षित गो-वंशों को फल, गुड़ एवं चना भी खिलाया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का एक नाम गोपाल भी है। गाय से भगवान कृष्ण को अगाध प्रेम था, उनकी कई लीलायें गाय से जुड़ी हैं, इसलिए जन्माष्टमी के दिन गो-सेवा करने का विशेष महात्म्य है। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में सभी गो-आश्रय स्थल पर गो-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

   जिलाधिकारी ने बृहद गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया, जिसमें उन्हें 237 गोवंश संरक्षित मिले। गोवंशों के लिए चारे की उपलब्धता के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि चारे के तौर पर साइलेज को प्रोत्साहन दिया जाए। जिलाधिकारी ने बृहद गो-आश्रय स्थल को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गौशाला से निकलने वाले अपशिष्टों से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाये जा सकते हैं, गोमूत्र से बनने वाले हर्बल कीटनाशक, बायो कंपोस्ट खाद, गोबर से बनने वाले पेंट, गो-मूत्र का अर्क, बर्तन इत्यादि शामिल है। उन्होंने कहा कि गो-आश्रय स्थल में बनने वाले उत्पादों के विक्रय से आय प्राप्त होगी साथ ही कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा। डीएम ने गो-पालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पशुपालकों से अनुपयोगी हो चुके गो-वंशों को निराश्रित छोड़ने के स्थान पर निकटवर्ती गौशाला में दान करने का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार वैश्य, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago