Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने किया बहुद्देश्यीय हब योजना स्थल का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया बहुद्देश्यीय हब योजना स्थल का निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा अंतर्राज्यीय व अंतरराष्ट्रीय मार्ग, पर प्रदेश के सीमा के बहुद्देश्यीय हब बनाये जाने की योजना, के तहत स्थल रजवटिया (तमकुहीराज) का गुरुवार को निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने आसपास की जगह के बारे में जानकारी ली। बिहार सीमा से उक्त स्थल की दूरी के बारे में जाना । आसपास की आबादी व पोखर तथा आसपास की ड्रेन, की स्थिति के बारे में भी समझा। इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी तथा उप जिलाधिकारी तमकुहीराज, व्यास नारायण ने जिलाधिकारी को आवश्यक जानकारी दी।
विदित हो के अंतर्राज्यीय सीमा पर बहुद्देशीय हब, बनाये जाने की योजना से जनपद कुशीनगर आच्छादित है। इस संदर्भ में संभावित चयनित स्थल रजवटिया, में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित कार्यों की अभी हाल ही में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा भी की गई थी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कसया, कल्पना जायसवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मृत्युंजय कुमार व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments