गलत केंद्र पर ले जाने पर तहसीलदार को नोटिस
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों के क्रम में मझौली राज स्थित मतदान केंद्र बलभद्र नारायण इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उक्त केंद्र पर चार मतदान स्थल बनाया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं केंद्र को वोटर फ्रेंडली बनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इससे पूर्व तहसीलदार सलेमपुर मिश्री लाल जिलाधिकारी को ऐसे केंद्र पर ले गए, जो मतदान केंद्र के रूप में प्रस्तावित ही नहीं है। जिलाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और तहसीलदार को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तहसीलदार को अपने क्षेत्र में बनने वाले मतदान केंद्रों की सटीक जानकारी होनी चाहिए। तहसीलदार सलेमपुर का कृत्य निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में प्रथम दृष्टया लापरवाही को परिलक्षित करता है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…