Categories: Uncategorized

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन करते हुए, चारों ओर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों और रोशनदानों के सुरक्षा उपायों, तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जाँच की।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बाहरी सुरक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की निरंतर क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, वेयरहाउस की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, जैसे सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती और अन्य सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस निरीक्षण के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, राजनीतिक दलों से डॉ गंगा शरण पांडेय, गुरुदास प्रसाद, वरुण सिंह बघेल, रविकर पटेल, उदयभान यादव, ज्ञानचंद्र यादव, नरेंद्र सिंह, विकास प्रसाद उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कुणाल घोष की कार पर लगातार दूसरे दिन हमला, सुरक्षाकर्मी पर बंदूक तानने का भी दावा

कोलकाता में कुणाल घोष की कार पर फिर हमला, हथौड़े से शीशा तोड़ने का आरोप;…

15 minutes ago

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

2 hours ago

राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी

नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…

2 hours ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

2 hours ago

नारायणी उफनाई, 350 परिवारों पर बाढ़ का खतरा,गंडक बैराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और गंडक बैराज से…

2 hours ago