Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने फरेंदा में समितियों का किया निरीक्षण, खाद वितरण व्यवस्था की...

जिलाधिकारी ने फरेंदा में समितियों का किया निरीक्षण, खाद वितरण व्यवस्था की जांच

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को फरेंदा तहसील क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों का स्थलीय निरीक्षण कर उर्वरक उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जांच की। उन्होंने गोपलापुर दूबे, आनंदनगर और परसा बेनी सहकारी समितियों में खाद के स्टॉक, रजिस्टर और वितरण प्रणाली का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि किसानों को टोकन के आधार पर पारदर्शी तरीके से खाद वितरण किया जा रहा है, जिसमें लेखपाल, पुलिस और ब्लॉक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने समितियों पर पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आवश्यकता के अनुरूप ही खाद खरीदें, आवश्यकता से अधिक खरीद कर अवैध भंडारण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एसडीएम और एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिया कि जहां भी भीड़ अधिक हो, वहां अतिरिक्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो।
इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र गौतम, एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments