बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, नानपारा का जिलाधिकारी व मिल अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। डीएम ने मिल परिसर में आगामी पेराई सत्र 2025-26 की तैयारियों का जायजा लेते हुए मशीनरी, उपकरणों के डिस्मेंटलिंग, टेस्टिंग, चेकिंग और साफ-सफाई कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने मिल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि पेराई सत्र समय पर प्रारंभ हो सके।
यह भी पढ़ें – अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मिल कर्मियों से कहा कि संचालन के दौरान गन्ना किसानों और मिल दोनों के हित सर्वोपरि रहें। साथ ही, पिछले पेराई सत्र 2024-25 के तकनीकी परिणामों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आगामी सत्र 2025-26 के लिए स्वीकृत वार्षिक बजट में मितव्ययता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, मिल की प्रधान प्रबंधक ज्योति मौर्या, मुख्य अभियंता वीरेन्द्र कुमार, मुख्य रसायनविद गजेन्द्र सिंह, मुख्य लेखाकार गीतेन्द्र कुमार, मुख्य गन्ना अधिकारी गौरव द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें – बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर दिए विशेष दिशा-निर्देश
आज 24 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, आज का दिन…
पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…
जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…
फोटो AI ✍️ लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…
3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…