जिलाधिकारी ने किया बीएलओ कार्यों का निरीक्षण, डोर-टू-डोर संवाद कर SIR प्रक्रिया की समीक्षा

आगरा,(राष्ट्र की परम्परा)l
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आज जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने डोर-टू-डोर जाकर नागरिकों से संवाद कर गणना प्रपत्र वितरण एवं संकलन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट व तहसील सदर में चल रहे प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और फीडिंग कार्य का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान बीएलओ और सुपरवाइजरों ने बताया कि कई मतदाताओं द्वारा फोटो और आवश्यक जानकारी उपलब्ध न कराने से कार्य में देरी हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हर पात्र नागरिक से संपर्क कर निर्धारित कॉलमों में सही-सही प्रविष्टियां सुनिश्चित कराई जाएं।

जिलाधिकारी ने मुस्तफा क्वार्टर, सोहल्ला आदि क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान घर-घर सर्वे की प्रगति देखी और बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आम मतदाताओं से संवाद कर उन्हें अपना नवीन फोटो तैयार रखने, पूरी जानकारी सही रूप से भरने तथा गणना प्रपत्र जल्द से जल्द बीएलओ को सौंपने की अपील की। उन्होंने कहा कि “अंतिम दिन का इंतजार न करें, ताकि किसी का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।”

उन्होंने सभी सुपरवाइजर व बीएलओ को निर्देश दिए कि आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, पार्षद और वार्ड सदस्यों के सहयोग से कार्य में तेजी लाएं और तय समयसीमा में काम पूरा करें।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि SIR की प्रक्रिया 04 नवंबर से 04 दिसंबर तक संचालित की जा रही है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित कर रहे हैं। मतदाता फॉर्म भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को वापस दे दें। यदि मतदाता घर पर उपलब्ध न हो तो परिवार का कोई भी सदस्य सभी की जानकारी भरकर फॉर्म जमा करा सकता है।

जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फार्म उपलब्ध हो जाएंगे, उनके नाम 9 दिसंबर को जारी होने वाले ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता अपना गणना प्रपत्र voters.eci.gov.in पोर्टल से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन 1950 या 0562-2250170 पर संपर्क किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में पहली बार तीन दिवसीय खगोल विज्ञान कार्यक्रम, विद्यार्थी जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में पहली बार खगोल विज्ञान पर केंद्रित तीन दिवसीय विशेष…

26 minutes ago

सांसारिक और आध्यात्मिक ज्ञान की कथा है देवी भागवत पुराण कथा – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मां भगवती की महिमा अपरंपार है, उनके इच्छा से ही सृष्टि…

47 minutes ago

कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत किसानों की ई-लॉटरी, चयनित लाभार्थियों को मिलेगा अनुदान

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि विभाग…

1 hour ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश 2047 कॉनक्लेव में भारतीय ज्ञान परंपरा को दी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकसित उत्तर प्रदेश@2047 शिक्षा एवं कौशल विकास महाचर्चा में दीनदयाल उपाध्याय…

1 hour ago

टूटी सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण हो रहे है घायल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बढ़ौना हर्दो से लेकर देऊबारी और सतराव को जोड़ने वाली सड़क 7…

1 hour ago

सबया ढाला में खड़े ट्रक से भीषण टक्कर: ससुराल से लौट रहे दंपती की मौत, गांव में मातम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोठीभार बुधवार की देर शाम सबया हाला के पास हुए दर्दनाक…

1 hour ago