जिलाधिकारी ने कार्यशाला/प्रशिक्षण का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

सतर्कता के साथ गाइडलाइन का अनुपालन कर समयबद्ध तरीके से सर्वे का कार्य किया जाय पूर्ण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज गंगा बहुउद्देशीय सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत् आवास प्लस की सूची में सर्वे कर पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़े जाने के लिए आयोजित कार्यशाला/प्रशिक्षण का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने ऐप से सर्वे का प्रशिक्षण देते कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने सर्वे के लिए नियुक्त कार्मिकों- सचिव ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, गन्ना पर्यवेक्षक, ट्यूबवेल ऑपरेटर एवं किसान सहायक से कहा कि पूरे ग्राम पंचायत का भ्रमण कर कार्ययोजना बनाकर सतर्कता के साथ गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए समयबद्ध तरीके से सर्वे का कार्य पूर्ण किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम में अपात्र पाए गए लोगों की अपात्र का कारण रजिस्टर पर अंकित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा सर्वे ऐप,इस प्रकार से बनवाया गया है कि जिससे सुगमतापूर्वक सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा सके। इस ऐप के माध्यम से सर्वे का कार्य पूर्ण पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से होगा, आमजन को भी जानकारी रहेंगी। किसी प्रकार की शिकायत भी नहीं आएगी। सर्वे करने वाले कार्मिक का नाम भी रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा कि इस ग्राम पंचायत का सर्वे कौन किया है। मौके पर जाकर जीपीएस ऑन करके सर्वे का कार्य किया जाना है। घर-घर जाकर सर्वे करने से शिकायत भी नहीं आएगी। इस ऐप के सर्वे से लाभार्थी के पूरे परिवार का डाटा भी संग्रहित हो जाएगा। उन्होंने परियोजना निदेशक से कहा कि कार्मिकों का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण भी कराया जाय, जिससे कार्मिक सर्वे का कार्य कुशलता पूर्वक संपादित कर सके। इस अवसर पर परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। परियोजना निदेशक श्री उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि *प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्रता का मानक निम्नानुसार हैं-* आश्रय विहीन परिवार, बेसहारा भीख मांग कर जीवनयापन करने वाले,हाथ से मैला ढोने वाले ,आदिम जनजातीय समूह, वैधानिक रूप से मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपात्रता का मानक निम्नानुसार हैं- मोटर युक्त तिपहिया/चौपहिया वाहन हो ,मशीन तिपहिया/चौपहिया कृषि उपकरण हो ,रूपये 50000 अथवा इससे अधिक ऋण सीमा वाला किसान क्रेडिट कार्ड हो। आवेदनकर्ता/परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो ,आवेदनकर्ता/परिवार का कोई सदस्य गैर कृषि उद्यम में ,सरकार के साथ पंजीकृत हो,आवेदनकर्ता/परिवार का कोई सदस्य रूपये 15000 प्रतिमाह से अधिक कमा रहा हो,आयकार देने वाला परिवार।,व्यवसाय कर देने वाला परिवार ,वो परिवार पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हो,वो परिवार जिनके पास 5.00 एकड़ या इससे अधिक असिंचित भूमि हो ।

Karan Pandey

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

2 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

2 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

2 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

2 hours ago