जिलाधिकारी ने एस्पिरेशनल ब्लॉक गौरी बाजार में चिंतन शिविर का किया शुभारंभ

गौरीबाजार बनेगा एस्पिरेशनल ब्लॉको के विकास में अगुआ:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज गौरी बाजार ब्लॉक कार्यालय परिसर में दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ किया। चिंतन शिविर का आयोजन नीति आयोग के निर्देश के क्रम में किया गया है, जिसमें आकांक्षात्मक ब्लॉक गौरीबाजार को विकास के 39 पैरामीटर में अग्रणी बनाने के रोडमैप पर मंथन किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि विकास के क्षेत्र में कोई भी ब्लॉक पीछे न रहे। एस्पिरेशनल ब्लॉक योजना का उद्देश्य अल्पविकसित ब्लॉकों में रहने वाले लोगों को बुनियादी आवश्यकता प्रदान कर उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। एस्पिरेशनल ब्लॉक योजना में पांच प्रमुख सामाजिक आर्थिक विषयों पर आधारित 39 संकेतको के आधार पर विकास कार्य किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, अवसंरचना, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास से जुड़े मानक शामिल है। जिलाधिकारी ने कहा कि चिंतन शिविर में आ रहे समस्त विकासपरक सुझावों को समाहित करते हुए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाए जिससे गौरीबाजार ब्लॉक एस्पिरेशनल ब्लॉक योजना के अंतर्गत चिन्हित सभी ब्लॉकों में अगुआ बन कर उभरे। उन्होंस कहा कि ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से ही इस लक्ष्य की पूर्ति संभव है।
चिंतन शिविर के दौरान शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, बैंकिंग सेक्टर से जुड़े अधिकारियों द्वारा गौरी बाजार विकासखंड के विकास के संबंध में अब तक किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के संबन्ध में कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। चिंतन शिविर में आये विभिन्न ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भी ब्लॉक के विकास के संबन्ध में सुझाव दिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जन जागरूकता रैली को रवाना किया।
अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, पीडी अनिल कुमार, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, डीपीओ कृष्णकांत राय, एलडीएल अरुणेश कुमार, युवा विकास अधिकारी विकास तिवारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

4 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

4 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago