प्रति माह 40 विद्यालय चेक करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा सेक्टर के अन्तर्गत, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, प्रत्येक माह कम से कम 40 विद्यालयों का निरीक्षण कर विद्यालयों का फीडबैक प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, विद्यालय भवन में कायाकल्प की स्थिति, निपुण भारत में बच्चों के ज्ञान का आकलन की जांच करें। इसी के साथ ही आधारशीला संदर्शिका के अनुसार शिक्षकों के द्वारा 5 योजना बनाकर कक्षाओं में संचालित करायें एवं प्राथमिक/उच्च प्रा0विद्यालयों में टीचर लर्निंग मैटेरियल का उपयोग शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें।
विद्यालयों में कायाकल्प के अन्तर्गत रंगाई, पुताई, विद्युतीकरण, मल्टीपल हैण्डवॉश, ब्लैकबोर्ड की प्रगति खराब पाये जाने पर जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिये कि, संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों से उक्त कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित ब्लाक के अन्तर्गत समस्त विद्यालयों में कक्षा 1 व 6 में नामांकित पात्र लाभार्थियों को, कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत 10 दिन के अन्दर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी बीएसए को इसका प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें कि विद्यालयों में कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत किसी भी पात्र लाभार्थी का पंजीकरण कराना अवशेष नही है।
जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिये कि कम्प्युटर, ब्लाक एमआईएस, ब्लाक क्वालिटी कोआर्डिनेटर के संबंध में जो टेण्डर की प्रक्रिया की जा रही है, उसे इस माह में शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जर्जर भवन के स्थान पर प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कार्य पीसीसीडी, आरईडी एवं यूपी सिडको द्वारा कराया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारम्भ कराते हुए 02 माह के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित विद्यालयों में भी कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराये जाने के लिए डीआईओएस को निर्देश दिये, उन्होने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में जो भी जीर्णोद्धार के कार्य कराये जा रहे हैं, उसे यथाशीघ्र पूर्ण करायें।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पीओजेके में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा के बाद बढ़ी सतर्कता, एलओसी पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मेंढर/पुंछ (राष्ट्र की परम्परा)। पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर तथा नियंत्रण रेखा…

3 minutes ago

शाहजहांपुर: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग सप्ताह का किया शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के अंतर्गत सोमवार को शहीद संग्रहालय परिसर…

5 minutes ago

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

18 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

18 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

22 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

22 hours ago