Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभूजल सप्ताह के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता वाहन को जिलाधिकारी ने किया...

भूजल सप्ताह के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता वाहन को जिलाधिकारी ने किया रवाना

“जल सुरक्षित है तो कल सुरक्षित है” स्लोगन के साथ लोगों को किया जा रहा जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने 16 से 22 जुलाई 2025 तक मनाए जा रहे भूजल सप्ताह के अंतर्गत जल संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु “जल सुरक्षित है तो कल सुरक्षित है” स्लोगन के साथ जल संरक्षण जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि भूजल स्तर में गिरावट और जल संकट की गंभीरता को देखते हुए जनपद में लोगों को जल संरक्षण के प्रति सचेत और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से यह विशेष सप्ताह मनाया जा रहा है। जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोकगीत, संदेश और स्लोगनों के माध्यम से नागरिकों को जल के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि जल जीवन का मूल आधार है और हमें इसे संरक्षित रखने की सामूहिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और अपने स्तर से जल स्रोतों के संरक्षण में सहयोग दें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग अश्वनी शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments