जिलाधिकारी दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस लंदन में नोकरी छोड़ भारतीय सेवा को चुना पति भी है आईएएस


देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।देवरिया जिले की नव आगत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अफसर है। उन्होंने लंदन में लाखों रुपये की नौकरी छोड़ दी थी। देश सेवा का जुनून इनको देश वापस ले आया । वापस लौटकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। फिर आईपीएस में चयन के बाद इन्होंने अगले साल ही आईएएस सेवा में जगह पा ली। इन्होंने आईआईएम से पढ़ाई की है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बतौर डीएम तैनात आईएएस दिव्या मित्तल देश सेवा के लिए लंदन से लाखों रुपये की नौकरी छोड़कर वापस अपने देश लौट आईं। अपनी मिट्टी में वापस लौटने के बाद दिव्या मित्तल ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। दिव्या मित्तल पहले आईपीएस बनी फिर अगले साल आईएएस की परीक्षा पास की। आईएएस दिव्या मित्तल हरियाणा के रेवाणी जिले की रहने वाली है। दिव्या मित्तल का जन्म दिल्ली में ही हुआ है, जहां पर उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से की। 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद दिव्या मित्तल ने दिल्ली आईआईटी से बीटेक किया। बीटेक के बाद आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई की। एमबीए की पढ़ाई के बाद दिव्या मित्तल की शादी गगनदीप सिंह के साथ हो गई। शादी के बाद गगनदीप और दिव्या मित्तल की लंदन में लाखों रुपये के पैकेज पर नौकरी लग गई, लेकिन ज्यादा दिन तक मन नहीं लग सका। नौकरी लगने के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी एक साथ इस्तीफा देकर वापस अपने देश लौट आए। देश वापस लौटने के बाद दिव्या मित्तल ने आईएएस की तैयारी शुरू की। 2012 में दिव्या मित्तल का चयन आईपीएस के तौर पर हो गया, जहां उन्हें गुजरात कैडर मिला। आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान ही 2013 में उन्होंने फिर परीक्षा दी, जहां उनका चयन आईएएस में हो गया। दिव्या मित्तल के पति भी आईएएस अफसर है, गगनदीप सिंह आईएएस एलाइड में भारत सरकार की सेवा में कानपुर में पोस्टेड है। आईएएस दिव्या मित्तल इससे पहले बतौर वीसी बरेली विकास प्राधिकरण, संयुक्त एमडी यूपीएसआईडीए, सीडीओ गोंडा और मवाना मेरठ के रूप में काम किया है। नीति आयोग में सहायक सचिव के रूप में काम करते हुए दिव्या मित्तल के द्वारा प्रधानमंत्री को दी गई 5 प्रस्तुतियों में से चुना गया था।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

5 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

5 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

5 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago