जिलाधिकारी ने तीन परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

विद्यालयों में फल का वितरण न किए जाने पर डीएम हुईं नाराज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय नगरौर प्रथम व बेरिया तथा संविलियन विद्यालय उन्नैसा का औचक निरीक्षण किया।
विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि नगरौर प्रथम को छोड़कर शेष दोनों विद्यालयों में फल का वितरण नहीं किया गया है। इस स्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से सम्बन्धित ग्राम प्रधानों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए उन्हें मन लगा कर पढ़ने गुरूजनों व माता-पिता का आदर करने, स्वच्छता अपनाने की नसीहत दी।
कक्षा के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सहायक अध्यापिका आकांक्षा त्रिवेदी बच्चों को गणित पढ़ा रहीं थी। डीएम ने क्लास रूम में स्वयं ब्लैक बोर्ड पर पहुंचकर बच्चों से जोड़-घटाव के सवाल पूछे। डीएम ने इसी परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
प्राथमिक विद्यालय बेरिया के निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थिति पंजिका से कक्षा 05 के बच्चों की उपस्थिति का सत्यापन किया। कक्षा पांच के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिक्षिका द्वारा वाटिका पुस्तक को पढ़ाया जा रहा है। रीडिंग क्षमता का जायज़ा लेने हेतु डीएम ने छात्रा रोशनी से पुस्तक को पढ़वाया। बच्ची द्वारा पुस्तक का पैरा पढ़ कर सुना दिया गया। शिक्षण स्टाफ की उपस्थिति का जायज़ा लेने पर शिक्षा मित्र बेनज़ीर हैदर आनलाइन छुट्टी स्वीकृत कराए बिना अनुपस्थित पाई गई। हालांकि शिक्षा मित्र द्वारा आफलाइन आवेदन-पत्र दिया गया था। डीएम ने सम्बन्धित का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
संविलियन विद्यालय उन्नैसा की व्यवस्था संतोषजनक न पाये जाने पर डीएम ने प्रभारी प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि विभागीय अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरूस्त कराएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह व जिला समन्वयक एमडीएम राकेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

40 minutes ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

10 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

10 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

10 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

10 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago