सघन मिशन इन्द्रधनुष के प्रथम चरण का डीएम ने किया शुभारम्भ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत छूटें हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को समस्त वंचित,आवश्यक खुराकों से आच्छादित कर पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित करने के उद्देश्य से जनपद में तीन चरणों में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान अन्तर्गत 07 से 12 अगस्त तक संचालित होने वाले प्रथम चरण का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगर क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र रायपुर राजा में फीता काटकर शुभारम्भ किया।
अभियान अन्तर्गत पांच वर्ष की आयु तक के टीकाकरण से वंचित बच्चों और लक्षित गर्भवती महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
प्रथम चरण के शुभारम्भ के पश्चात डीएम ने नगरौर व ग्राम पंचायत गोविन्दापुर के मजरा सगराबाद में संचालित टीकाकरणों सत्रों का भी निरीक्षण किया। नगरौर के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ड्यू लिस्ट के अनुसार 31 बच्चों के सापेक्ष 27 का टीकाकरण किया जा चुका है। यहां पर डीएम ने जब एएनएम से आयुष्मान कार्ड की प्रगति के बारे में पूछा तो पाया गया कि एएनएम मोबाइल का ठीक प्रकार से संचालन नहीं कर पा रही है। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी एएनएम को प्रशिक्षण कर मोबाइल संचालन में निपुण कर दिया जाए ताकि प्रशिक्षित एएनएम, आशाओं को भी प्रशिक्षित कर सकें। नगरौर में टीकाकरण सत्र के निरीक्षण के दौरान ग्राम की महिलाओं ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें रास्ते व मानक से कम खाद्यान्न वितरण की समस्या के बारे में अवगत कराया।
इस सम्बन्ध में डीएम ने कहा कि एसडीएम, बीडीओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की टीम को ग्राम में भेजकर समस्या का समाधान कराया जायेगा।
इसके पश्चात डीएम ने ग्राम पंचायत गोविन्दापुर के मजरा सगराबाद में संचालित टीकाकरण सत्र का जायज़ा लिया।
यहां पर एएनएम सरस्वती मिश्रा द्वारा बताया कि ड्यू लिस्ट के अनुसार 12 के सापेक्ष 07 का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण सत्र के निरीक्षण के दौरान डीएम ने गर्भवती महिला ज्ञानवती का अपने समक्ष ब्लड प्रेशर चेक कराया तथा कुछ सावधानियां बरतने की बाबत हिदायत देते हुए आयरन की गोलियों का सेवन तथा समयबद्वता के साथ टीकाकरण कराने का सुझाव दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने…

9 minutes ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

19 minutes ago

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

10 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago